Maa Baglamukhi Aarti माँ बगलामुखी आरती

Maa Baglamukhi Aarti माँ बगलामुखी आरती – सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ बगलामुखी की आरती करें. माँ आपकी सभी प्रकार के रोगों और कष्टों से रक्षा करेगी.

Baglamukhi Chalisa – माँ बगलामुखी चालीसा का पाठ भी अत्यंत ही मंगलकारी होता है.

Maa Baglamukhi Aarti माँ बगलामुखी आरती

Maa Baglamukhi Aarti

|| माँ बगलामुखी आरती ||

जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरती करहूँ तुम्हारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरती करहूँ तुम्हारी |

पीत वसन तन पर तव सोहै,
कुण्डल की छबि न्यारी |

कर कमलों में मुद्गर धारै,
अस्तुति करहिं सकल नर नारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता …………

चम्पक माल गले लहरावे,
सुर नर मुनि जय जयति उचारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता ……………

त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब,
भक्ति सदा तव है सुखकारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता …………….

पालन हरत सृजत तुम जग को,
सब जीवन की हो रखवारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता ………..

मोह निशा में भ्रमत सकल जन,
करहु ह्रदय महँ, तुम उजियारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता ………..

तिमिर नशावहू ज्ञान बढ़ावहु,
अम्बे तुमही हो असुरारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता ………..

सन्तन को सुख देत सदा ही,
सब जन की तुम प्राण प्यारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता ……….

तव चरणन जो ध्यान लगावै,
ताको हो सब भव – भयहारी |

जय जय श्री बगलामुखी माता ………..

प्रेम सहित जो करहिं आरती,
ते नर मोक्षधाम अधिकारी ||

जय जय श्री बगलामुखी माता ………….

|| दोहा ||

बगलामुखी की आरती, पढ़ै सुनै जो कोय |
विनती कुलपति मिश्र की, सुख सम्पति सब होय ||

Mp3

Jai Baglamukhi Mata Aarti

माँ बगलामुखी मंत्र को सुनने के लिए आप निचे दिए गए ऑडियो फाइल में प्ले या फिर Listen in Browser को दबाएँ.

Video

माँ बगलामुखी की आरती विडियो निचे दिए गएँ हैं. आप इन विडियो को जरुर देखें.

Maa Baglamukhi Aarti Video

हमारे अन्य प्रकाशनों को भी जरुर देखें.

Jay Adhya Shakti Aarti – जय आद्य शक्ति माता आरती

Annapurna Mata Ki Aarti – अन्नपूर्णा माता की आरती

Ahoi Mata Ki Aarti – अहोई माता की आरती

Om Jai Ambe Gauri Aarti – ॐ जय अम्बे गौरी आरती

बगलामुखी मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *